फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बीआरसी केंद्र पर ही बनेगा बच्चों का आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अब बीआरसी केंद्र पर ही बनेगा बच्चों का आधार कार्ड
विज्ञापन

- शासन ने जिले को भेजी आधार नामांकन किट

अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों में अब प्रवेश लेने में आधार कार्ड की कमी बाधक नहीं बनेगी। अब बीआरसी केंद्र पर ही बच्चों के आधार कार्ड बनेंगे। इसके लिए शासन के लिए जिले में आधार नामांकन किट भेज दी है। इसके चलते आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चों को लेकर परिजनों को भटकना भी नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि स्कूलों में नामांकन में खेल के मामले सामने आते रहे हैं। एक ही बच्चे का नामांकन परिषदीय विद्यालय में होने के साथ निजी स्कूलों में भी उनका दाखिला करवा दिया जाता था। इस प्रकार शासन की ओर से दी जा रही सरकारी सुविधाओं का लाभ वे परिषदीय स्कूलों से लेते थे और पढ़ने के लिए निजी विद्यालय में जाते थे। इसके चलते सरकारी स्कूलों में नामांकन तो बड़ी संख्या में होता था, लेकिन उपस्थिति आधे से भी कम होती थी। इस अव्यवस्था पर काबू पाने के लिए बच्चों के नामांकन के समय आधार कार्ड की अनिवार्यता शासन की ओर से की गई है। नामांकन के लिए बच्चों का आधार कार्ड बनवाना अभिभावकों के लिए परेशानी का सबब बना था। शासन ने इस समस्या से निजात दिलवाने और शत-प्रतिशत बच्चों का आधार नामांकन कराने के लिए नई व्यवस्था शुरू की है। इसके तहत स्कूल में दाखिला लेने के लिए जिन बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं होगा। अब वह बीआरसी जाकर आधार कार्ड बनवा सकेंगे। इतना ही नहीं बीआरसी केंद्रों पर आधार कार्ड बनाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बताया कि शासन से बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए नामांकन किट मिल गई है। बीआरसी पर आधार कार्ड बनवाने की शुरूआत जल्द कर दी जाएगी और इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें