फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफियाओं का मददगार हो गई एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमाफिया की मददगार बनी एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स
विज्ञापन

- टास्क फोर्स द्वारा कार्रवाई न करने पर डीएम ने जताई नाराजगी
- एंटी भूमाफिया पोर्टल पर शिकायतों का भी नहीं किया जा रहा निस्तारण
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। भूमाफिया पर कार्रवाई के लिए बनाई गई एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स अब भूमाफिया की मददगार बन चुकी है। बड़े पैमाने पर जमीन पर कब्जे की शिकायतों का निस्तारण न होने से जनता परेशान है। डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अफसरों को फटकार लगाते हुए आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शासन ने सरकारी जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया था। साथ ही एंटी भूमाफिया पोर्टल भी बनाया गया था। टास्क फोर्स के गठन के कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक चला, लेकिन अब टास्क फोर्स के अफसरों की लापरवाही भूमाफिया की मददगार बन गई है। डीएम के मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही एंटी भूमाफिया पोर्टल पर लंबित पड़ी शिकायतों के भी शीघ्र निस्तारण के निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने स्वास्थ्य, वानिकी, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, जिला पंचायत व सहकारी समिति के अफसरों को आदेश देते हुए शीघ्र आख्या देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें