फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनर यंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर
विज्ञापन

- जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने हायर सेंटर किया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने गंभीरावस्था में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर रोड निवासी राजीव कुमार पुत्र मनोज कुमार एक दवा की कंपनी में एमआर हैं। परिजनों ने बताया कि राजीव बुधवार दोपहर को अपनी बाइक से खुर्जा क्षेत्र में गया था। देर रात वह अपनी बाइक से ही वापस बुलंदशहर लौट रहा था। तभी मामन पुल पार कर बुलंदशहर की तरफ जाते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक अज्ञात ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजीव गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस को मामले की सूचना दी और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। देहात कोतवाली पुलिस अभी मामले में तहरीर मिलने से इंकार कर रही है। आरोपी ट्रक चालक मौके से ट्रक को लेकर भाग निकला था। देहात कोतवाल तपेश्वर सागर ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें