फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं हुई मूसलाधार बारिश, तो कहीं फुहार ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कहीं मूसलाधार बारिश तो कही पड़े छींटे
विज्ञापन

- बारिश से गिरा तापतान, गर्मी से मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिले भर में बुधवार सुबह से ही आसमान से आग बरस रही थी। सूरज की तपन के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर थे, लेकिन दोपहर के समय आसमान में काली घटाओं के छाने के बाद मौसम ने करवट ली। कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई, वहीं कुछ स्थानों पर हल्की-फुल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी।
बीते कुछ दिनों से जनपदवासी भीषण गर्मी और उमस के कारण बेहाल थे। सुबह सूरज निकलते ही भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो जाता था। लोग बारिश की कामना कर रहे थे। वहीं बुधवार सुबह भी सूरज ने अपने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दिन चढ़ते-चढ़ते तापमान भी बढ़ता चला गया। बुधवार दोपहर 12 बजे तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद आसमान में काले बदरा नजर आने लगे। देखते ही देखते कुछ देर में सूरज बादलों के पीछे छिप गया। नगर क्षेत्र में दोपहर करीब एक बजे हल्की बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान की। वहीं अनूपशहर, डिबाई, नरौरा, बीबीनगर, सिकंदराबाद, शिकारपुर, जहांगीराबाद, गुलावठी आदि स्थानों पर बारिश की बूंदों ने गर्मी की तपन को कम किया। वहीं मासूम बच्चे व युवतियां भी घरों की छत पर बारिश का लुत्फ लेते नजर आए। बारिश के बाद नगर का तापमान करीब दो डिग्री गिरकर अधिकतम 35 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं शाम तक आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवा के झोंके लोगों को राहत दे रहे हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस ऱ्हने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज ने बताया कि आने वाले एक दो दिनों में भी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पॉटरी नगरी में भी हुई झमाझम बरसात
खुर्जा। अपराह्न 3 बजे से लेकर 3.30 बजे तक हुई झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ देर के लिए निजात दिला दी। बारिश के दौरान कई लोग सड़कों पर लुत्फ उठाते नजर आए। खासकर बच्चों ने बारिश का जमकर आनंद उठाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें