फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में बिजली कटौती जारी, नहीं मिल रही निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती जारी, नहीं मिल रही निजात
विज्ञापन

- शहर में रात में चार घंटे और सुबह करीब तीन घंटे गुल रही बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिलेभर में बिजली कटौती से लोगों को निजात नहीं मिल रही है। रात में करीब तीन घंटे और दिन में पांच घंटे से अधिक अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है।
अघोषित बिजली कटौती से जिले की जनता को निजात नहीं मिल पा रही है। लोकल स्तर पर कटौती करते रंगे हाथों पकड़े गए जेई पर कार्रवाई की तो उसके बचाव में पूरा जेई संघ खड़ा हो गया। जेई पर कार्रवाई के बाद भी अघोषित कटौती के हालातों में कोई सुधार नहीं हो रहा है। सोमवार की रात ट्रिपिंग ने लोगों को रुलाकर रख दिया। प्रत्येक 5-10 मिनट सप्लाई चालू रहने के बाद बिजली कटती से लोग बेहाल हो गए। देर रात तक लोग घरों से बाहर सड़कों और छतों पर घूमते रहे। रात के समय में करीब तीन घंटे और मंगलवार को दिन में करीब पांच घंटे की कटौती से लोग त्रस्त हो गए। चिपचिपाती गर्मी के बाद भी लोगों को पर्याप्त बिजली सप्लाई न मिलने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन


छह घंटे बंद रहे तीन बिजलीघर
नगर के तीन बिजलीघर से जुड़े करीब 15 हजार उपभोक्ताओं को लगातार छह घंटे बिजली कटौती झेलनी पड़ी। मंगलवार सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक हाईडिल कालोनी, अनूपशहर अड्डा व टांडा बिजलीघर की सप्लाई ठप रही। बताया जा रहा है कि ट्रांसमिशन से आ रही हाइटेंशन लाइन के पास पेड़ काटने के चलते सप्लाई बाधित रही।

कोट
गर्मी के मौसम में कुछ मशीनें कट कर जाती हैं। इससे लोगों को बिजली सप्लाई से जूझना पड़ रहा है। शासन से मिल रही बिजली के अनुसार ही सप्लाई दी जा रही है। - आरपीएस तोमर, चीफ इंजीनियर

अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान
- देहात को मिल रही मात्र आठ घंटे आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
बुगरासी। 20 घंटे आपूर्ति के सापेक्ष कस्बे को मात्र 14 घंटे आपूर्ति मिल पा रही है जबकि गांवों में मात्र आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। इसमें भी लो-वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ता परेशान हैं। अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं में रोष है।
उपभोक्ता अनिल कुमार, प्रदीप कुमार, कोमल सिंह, करतार सिंह आदि ने बताया कि बारिश के दौरान बिजली नहीं मिलती है। साफ मौसम में भी मात्र छह से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। लो-वोल्टेज की समस्या के चलते विद्युत उपकरण चल नहीं पाते हैं। इन्वर्टर चार्ज नहीं होने से परेशानी रहती है। रात में तो अक्सर गांवों में आपूर्ति दी ही नहीं जाती है। मच्छर और गर्मी के चलते रात में सोना मुश्किल हो रहा है। वहीं कस्बे में अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। मोहम्मद फारूख, सईद सैफी, कपिल कुमार, राकेश कुमार आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि कस्बे को मात्र 14 घंटे तक ही आपूर्ति मिल रही है। लो-वोल्टेज की समस्या लगातार बनी हुई है। उपभोक्ताओं ने लो-वोल्टेज की समस्या दूर किए जाने की मांग की है। इस संबंध में जेई सचिन कुमार ने कहा कि 20 घंटे आपूर्ति पूरी दी जा रही है। कभी फाल्ट होता है तो शट डाउन लेना होता है, जिससे कटौती होती है। वर्तमान में इनकमिंग समस्या के चलते देहात में काट-काटकर आपूर्ति देनी पड़ रही है। जल्द ही इसे ठीक कर दिया जाएगा। कस्बे को पूरी आपूर्ति दी जा रही है।

भीषण गर्मी में बिना बिजली के बेहाल हुए लोग
- बिजली न मिलने से पानी की सप्लाई भी बाधित
खुर्जा जंक्शन। क्षेत्र की कई कॉलोनियों की बिजली सोमवार रात भर गुल रही। भीषण गर्मी में बिना बिजली के लोग बेहाल हो गए। बिजली न रहने से नागरिकों को पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ा।
विज्ञापन

उमस भरी भीषण गर्मी, ऊपर से बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। सोमवार शाम से क्षेत्र के कृष्णानगर, विमला नगर, प्रसादी नगर, रेलवे मार्ग, साईं नगर आदि कई कॉलानियों की बिजली गुल हो गई। रात भर बिजली न आने से लोग जागते रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत बीमार, बुजुर्ग और बच्चों को हुई। आलम यह रहा कि घर में लगे इन्वर्टर ने भी जवाब दे दिया। पूरी रात लोग विद्युत निगम के कार्यालयों में फोन लगाते रहे, लेकिन लोगों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बिजली न आने से पीने के पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पाई। लोगों को पानी के लिए भी तरसना पड़ा। मंगलवार दोपहर बाद जब आपूर्ति सुचारु हुई तब लोगों को थोड़ी राहत मिली। बिजली कटौती से लोगों में गुस्सा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कटौती का अगर यही हाल रहा तो वह सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे। अधिशासी अभियंता उमेश कुमार जैन ने बताया कि जंक्शन क्षेत्र में ओवरलोडिंग की समस्या रही है। समस्या को जल्द दूर कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें