तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने महिला को रौंदा, मौत
बुलंदशहर। चचूरा नहर पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एक महिला को रौंद दिया। दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हुई महिला की उपचार को हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के गंाव ऊटासानी निवासी महिला धर्मवती पत्नी भोला सिंह रविवार को ककोड़ स्थित अपनी किसी रिश्तेदारी में आईं थी। रविवार सुबह वह एक रिश्तेदार के साथ बाइक से कहीं जा रही थी। जब वह चचूरा नहर के निकट पहुंची तो पीेछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में धर्मवती को गंभीर चोटें आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने धर्मवती को घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ककोड़ थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि दुर्घटना रबुपुरा थाना क्षेत्र की है, रबुपुरा थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया है।