फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस संग पहुंची टीम ने रुकवाया बाल विवाह, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस संग पहुंची टीम ने रुकवाया बाल विवाह, हड़कंप
विज्ञापन

- जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की सही उम्र का नहीं मिला प्रमाण
- सूचना पर पहुंची पुलिस, महिला हेल्प लाइन, प्रशासनिक टीमों ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की अधेड़ से शादी की सूचना पर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया। किशोरी की शनिवार को ही हरियाणा से बारात आनी थी। शिकायत मिलने पर शनिवार को महिला हेल्प लाइन, प्रोबेशन अधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी। परिजन किशोरी की उम्र के सही दस्तावेज नहीं प्रस्तुत कर सके। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को हरियाणा से एक बारात आनी थी। बताया गया कि जिस बच्ची की बारात आने वाली थी वह नाबालिग है, उसके परिजन हरियाणा निवासी किसी अधेड़ से उसकी शादी करने जा रहे हैं। इस बाबत किसी व्यक्ति ने मामले की शिकायत जिला स्तरीय उच्चाधिकारियों समेत लखनऊ स्तर तक कर दी थी। साथ ही बाल विवाह को रोकने की गुहार भी लगाई थी। शिकायत मिलते ही महिला हेल्प लाइन समेत जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। शनिवार को स्थानीय पुलिस के अलावा एसडीएम, सीओ, जिला प्रोवेशन अधिकारी और महिला हेल्प लाइन की गाड़ियों के आवागमन से पूरे दिन गांव में गहमागहमी रही। महिला हेल्प लाइन व स्थानीय पुलिस किशोरी(दुल्हन) व उसके परिजनों को कोतवाली ले आई और किशोरी के उम्र के बाबत दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन परिजन राशनकार्ड के अलावा कोई भी बालिग होने का दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सके। राशन कार्ड के मुताबिक भी किशोरी की उम्र महज 16 वर्ष ही हो रही है। किशोरी की उम्र का सही निर्धारण न होने पर एसडीएम सदानंद गुप्ता, सीओ जितेंद्र सिंह व जिला प्रोवेशन अधिकारी शत्रुघन कनौजिया ने बताया कि किशोरी के परिजन बालिग होने का कोई सबूत नही दे पाए है। किशोरी को महिला हेल्प लाइन की सदस्यों के साथ उम्र परीक्षण के लिए सीएमओ आफिस भेज दिया गया है। उम्र परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद ही किशोरी की शादी के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरी रह गईं तैयारियां, रास्ते से ही लौटी बारात
- किशोरी की बारात हरियाणा से आनी थी। शनिवार दोपहर को बारात जहांगीराबाद के लिए रवाना भी हो गई थी, लेकिन उम्र के सही दस्तावेज पेश न होने पर प्रशासनिक अधिकारियों ने शादी रुकवा दी है। साथ ही शादी रुकने की सूचना मिलते ही बारात भी रास्ते से बैरंग लौट गई। वहीं किशोरी पक्ष की शादी की तैयारियां भी धरी की धरी रह गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें