फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में घपला, होगी 12.36 लाख की रिकवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में घपला, होगी 12.36 लाख की रिकवरी
विज्ञापन

- जिला कृषि अधिकारी द्वारा की गई जांच में हुआ खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अहार क्षेत्र के गांव शफीनगर में शौचालय निर्माण के नाम पर बड़ा घपला सामने आया है। एक शिकायत के आधार पर की गई जांच में 12.36 लाख की गड़बड़ी सामने आई है। जांच अधिकारी ने मामले की रिपोर्ट डीपीआरओ को भेज दी है।
विज्ञापन

अहार के गांव शफीनगर में कागजों में शौचालय बनाने की शिकायत की गई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि अधिकारी को मामले में जांच सौंपी गई थी। अब जिला कृषि अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में घपले को उजागर करते हुए रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंपी है। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान और सचिव ने मिलकर वेबसाइट पर 251 शौचालय बने हुए दर्शाए हैं, जबकि मौके पर कम शौचालयों का निर्माण होने के साथ 29 ऐसे लोगों के नाम हैं जिनके शौचालय बने ही नहीं हैं। छह लाभार्थियों के नाम दो जगह दर्शाएं गए हैं, 42 लाभार्थियों के घरों में पूर्व में शौचालय बने होने के बाद भी दर्शाकर धनराशि निकाली गई है। जबकि 17 लोग एक ही परिवार के पात्र दर्शाए गए हैं। घपला कर प्रधान व सचिव ने 12.36 लाख की धनराशि हड़प ली। जांच रिपोर्ट के आधार पर अब अफसर प्रधान और सचिव से रिकवरी की तैयारी में लगे हुए हैं। डीपीआरओ अमरजीत सिंह ने बताया कि जांच अधिकारी ने रिपोर्ट सौंपी है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि गबन की पुष्टि है तो रिकवरी भी कराई जाएगी। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि जांच में गबन का खुलासा हुआ है। मामले की रिपोर्ट कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें