फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को हुई बारिश, दिन निकलते ही हुआ उमस का सामना 17-44-20

विज्ञापन
विज्ञापन
रात में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, दिन भर रही उमस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/खुर्जा। रात हुई बारिश से मंगलवार सुबह तक मौसम कुछ समय के लिए सुहावना हो गया, लेकिन मंगलवार दोपहर से धूप होने के कारण उमस फिर बढ़ गई। इस दौरान लोग गर्मी से परेशान रहे। इस समय फसलों को पानी की जरूरत है। ऐसे में बारिश होने से किसानों की उम्मीद जगी है। हालांकि बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

सोमवार रात हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। साथ ही ठंडी हवाएं चलने और और आकाश में बादल घिरे रहने मंगलवार सुबह तक मौसम काफी सुहावना रहा, लेकिन दोपहर से हुई धूप से उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने मानसून की बारिश जारी रहने और उमस बरकरार रहने की संभावना जताई है। उनका कहना है इन दिनों कभी राहत तो कभी उमस से आफत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें