फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी पेंशन के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे दिन भी पेंशन के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन


बुलंदशहर। विधवा, वृद्धा और विकलांग पेंशन बनवाने के लिए जिला विकास भवन और जिले के सभी ब्लॉकों में लगाए गए दो दिवसीय कैंप में पात्रों की भीड़ उमड़ रही है। कैंप में दो दिन में 1082 पात्रों की पेंशन बनाई गई। मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि सरकार की मंशा और आदेशानुसार जिले में विधवा, वृद्धा और विकलांग पेंशन से वंचित लोगों की पेंशन बनवाने के लिए विकास भवन और जिले के सभी ब्लॉक में शुक्रवार और शनिवार को दो दिवसीय कैंप लगाए गए। कैंप में पहले दिन 518 पात्रों की पेंशन बनाई गई, जबकि दूसरे दिन शनिवार को कैंप में 564 पात्रों ने पहुंचकर पेंशन बनवाई है। इस तरह से दो दिन तक कैंप के माध्यम से 1082 पात्रों की पेंशन बन चुकी है। जबकि इससे पहले जिले में पेंशन बनवाने के लिए चलाए गए अभियान के तहत 1529 पात्रों की पेंशन बनाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें