फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नपेंगे ड्यूटी से बंक मारने वाले सफाईकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब नपेंगे ड्यूटी से बंक मारने वाले सफाईकर्मी
विज्ञापन

- लगातार गायब रहने की मिल रही शिकायतों पर डीपीआरओ ने लिया कड़ा निर्णय
- एडीओ पंचायत और ग्राम सचिवों को दिए चिन्हित करने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। ड्यूटी से बंक मारने वाले सफाई कर्मचारियों की अब खैर नहीं हैं। डीपीआरओ ने ऐसे सफाई कर्मचारियों को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एडीओ पंचायत और ग्राम सचिवों को ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित करने के आदेश दिए हैं। सफाई कर्मियों के लगातार अनुपस्थित रहने की शिकायत पर डीपीआरओ ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

गांवों में साफ-सफाई के लिए शासन की ओर से सफाई कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जिले की 951 ग्राम पंचायतों पर करीब 1200 सफाई कर्मचारी तैनात हैं, लेकिन पिछले काफी समय से सफाई कर्मचारी ड्यूटी से गायब रह रहे हैं। इससे गांवों में साफ-सफाई व्यवस्था चौपट हो रही है। इसी तरह की शिकायत लगातार डीएम से लेकर सीडीओ और डीपीआरओ को मिल रही हैं। डीपीआरओ ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कड़ा आदेश जारी किया है कि यदि कोई सफाई कर्मचारी नियमित ड्यूटी पर नहीं आ रहा तो उसे सस्पेंड किया जाएगा। सफाई कर्मियों पर शिकंजा कसने के लिए एडीओ पंचायत और ग्राम सचिवों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर गायब रहने वाले सफाई कर्मियों की सूचना उन्हें देने के आदेश दिए हैं। डीपीआरओ अमरजीत सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की लगातार ड्यूटी पर नहीं आने की शिकायत मिल रही हैं। इसलिए आदेश जारी किया गया है कि ड्यूटी से बंक मारने वाले सफाई कर्मचारियों को अब सस्पेंड किया जाएगा। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि या तो वह सुधर जाएं अन्यथा ड्यूटी से गायब मिलने पर उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। मानसून की बारिश शुरू हो गई हैं। ऐसे में गांवों में साफ-सफाई जरूरी है ताकि ग्रामीणों को बीमारी से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें