फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की सात बाइकें बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की सात बाइक बरामद
विज्ञापन

बुलंदशहर/गुलावठी। गुलावठी पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सात चोरी की बाइक भी बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने कई चोरी व लूट की घटनाओं को कबूल किया है।
विज्ञापन

एसएसपी केबी सिंह के निर्देश पर शनिवार की रात गुलावठी पुलिस चेकिंग करने में व्यस्त थी। गुलावठी थानाध्यक्ष हरिओम सिंह ने बताया कि इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ बाइक चोर, चोरी की बाइक पर सवार होकर धौलाना से गुलावठी की ओर आ रहे हैं। इसके बाद थाना पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी। हनुमान मंदिर के पास आरोपी पुलिस को देखकर वापस भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों का पीछा करते हुए उन्हें धर दबोचा। तीनों आरोपियों से पुलिस ने तीन चोरी की बाइक और निशानदेही पर सनौटा नहर पटरी स्थित झाड़ियों से चोरी की चार बाइक बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपियों ने धौलाना जिला हापुड़, नहर कालोनी गुलावठी, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर समेत अन्य जनपदों व आस पास के क्षेत्रों से बाइक को चोरी करना कबूल किया। वे बाइकों को चोरी करने के बाद नम्बर प्लेट बदल देते थे। तीनों ही आरोपी कम पढ़े लिखे हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना अपना नाम आसिफ पुत्र रहीसुद्दीन निवासी धौलाना हापुड़, अजीत पुत्र ब्रहमसिंह निवासी गांव उस्तरा, गुलावठी व रिंकू उर्फ प्रशांत पुत्र सोहनवीर निवासी गांव किसौली थाना अगौता बताया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। आरोपियों का धारा 41, 102, 411, 413, 414 व 420 के बीच चालान किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें