फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह छाए बादल, दिन भर चिलचिलाती धूप ने किया बेदम

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन और सताएगी भीषण गर्मी
विज्ञापन

- 44 डिग्री पहुंचा पारा, दिन भर चिलचिलाती धूप ने किया बेदम
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शहर के लोगों को अभी दो दिन और भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक 28 जून तक मानसून आने की संभावना है। रविवार को तापमान तीन डिग्री बढ़कर 44 डिग्री तक पहुंच गया। बादलों की लुकाछिपी के बीच लोग गर्मी से बेहाल रहे।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही बादल छाए रहने से लोगों को मौसम में कुछ नमी की उम्मीद थी, लेकिन दोपहर तक गर्मी का प्रकोप इस कदर बढ़ा गया कि लोग पसीने से तरबतर दिखाई दिए। अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया, जो शनिवार के तापमान से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि शनिवार को मौसम वैज्ञानिकों ने न्यूनतम तापमान 33 डिग्री होने की संभावना जताई थी। वैज्ञानिकों के अनुसार बुधवार तक तापमान स्थिर रहने की संभावना है। इसके बाद मानसून की दस्तक के चलते तापमान में गिरावट और बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि 28-29 जून तक मानसून के आने की संभावना है। बारिश होने पर ही गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें