पहली मेरिट में प्रवेश का आज आखिरी दिन
- कॉलेजों में प्रवेश के लिए बढ़ी स्टूडेंट्स की संख्या
- यूजी में प्रथम वर्ष की कक्षाओं में हो रहे प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। यूजी में प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश का शनिवार को आखिरी दिन रहेगा। दूसरे दिन शुक्रवार को कालेजों में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ गई। कालेजों की ओर से भी प्रवेश के लिए खास प्रबंध किए गए हैं।
चौधरी चरण सिंह विवि की ओर से यूपी में प्रथम कक्षाओं में प्रवेश के लिए पहली मेरिट बुधवार को जारी कर दी थी। विवि ने मेरिट जारी करते हुए आदेश जारी किए थे कि इसमें शामिल विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए 23 जून तक का समय मिलेगा। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद पहले दिन कालेजों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राएं नहीं पहुंचे थे। बृहस्पतिवार को कालेजों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की संख्या कम रही, लेकिन शुक्रवार को प्रवेश के लिए कालेजों छात्रों की संख्या में बढ़ गई। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक कालेजों में प्रवेश के लिए आनलाइन भरे गए आवेदन के प्रपत्र जमा किए गए। अब प्रवेश के लिए शनिवार को एक दिन मात्र एक दिन शेष रह गया है। डीएवी पीजी कालेज की प्राचार्या डॉ. रेनु अग्रवाल ने बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए विवि की ओर से जारी की गई पहली मेरिट में शामिल विद्यार्थी शनिवार तक अपना प्रवेश सुनिश्चित लें। प्रवेश के लिए शनिवार का दिन अंतिम होगा और इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।