फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: करें योग, रहें निरोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: करें योग, रहें निरोग
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिले में गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय विश्व योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। जनप्रतनिधियों से लेकर अफसरों ने योग कार्यक्रमों में भाग लिया। स्कूल कालेजों में भी योग की धूम रही।
यमुनापुरम स्टेडियम में सांसद डॉ. भोला सिंह, डीएम अनुज कुमार झा और सीडीओ ईशा दुहन ने द्वीप प्रज्वलित कर योग शिविर का शुभारंभ किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से योग दुनिया के 190 देशों में चल रहा है। उन्होंने शिविर में शामिल सभी को शांति, स्वस्थ और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। डीएम ने कहा कि सुखद व स्वस्थ्य जीवन के लिए योग आवश्यक है। सदर विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही ने योग से निरोग रहने के फायदे गिनाए। इस दौरान अन्य अधिकारी भी शामिल रहे। इस शिविर में 36 यूपी बटालियन एसनससी और 41 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेट्स और एनसीसी अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की। वहीं, जिला पंचायत कार्यालय परिसर में पहली बार योग शिविर का आयोजन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बताया कि वह अपनी दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल रखते हें। इसके चलते उन्होंने कार्यालय में योग शिविर के आयोजन का निर्णय लिया। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी विकास श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य पंकज प्रधान, भाजपा खुर्जा ग्रामीण मडंल अध्यक्ष ध्यान सिंह, धर्मेंद्र चौधरी आदि शामिल रहे। डीएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, न्यास, महिला योग समिति, पतंजलि किसान सेवा समिति और युवा भारत बुलंदशहर के तत्वावधान में भी योग शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान अशोक गर्ग, विपुल मित्तल, आप क जिला संयोजक विकास शर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, सभासद ऋषिपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, हेमलता, रिचा, पतंजलि योग प्रभारी भूप सिंह, भारत स्वाभिमान के जिला संगठन मंत्री परवेज अली खां, हरि अंगीरा आदि शामिल रहे। डायट परिसर में प्राचार्य महेंद्र सिंह राणा की अध्यक्षता में योग दिवस मनाया गया। आईपी कॉलेज प्रथम परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजन अधिकारी छाया चौधरी ने योगासन कराकर शिविर को संपन्न करवाया। गौरी शंकर कन्या महाविद्यालय मेें प्राचार्य डॉ. अंशु बंसल के नेतृत्व में शिविर का आयोजन हुआ। आईपी कॉलेज द्वितीय परिसर में भी योग शिविर का आयोजन हुआ। जिला महिला समिति मोतीबाग के शिविर में कविता दीक्षित ने योग का महत्व बताया। एसबीएमटी में निदेशक डॉ. सौरभ कुमार शर्मा के नेतृत्व में योग दिवस मनाया गया। लीलावती कान्वेंट स्कूल, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, खालसा स्कूल, संतोष इंटरनेशनल स्कूल, छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और ललता प्रसाद सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी योग शिविर का आयोजन हुआ। रेलवे लाइन को डबल लेन करने वाली कंपनी के अफसरों और कर्मचारियों ने भी शिविर लगाकर योग दिवस मनाया।
विज्ञापन


कस्बों और देहात के क्षेत्रों में भी लोगों ने किया योग

गुलावठी/औरंगाबाद/अनूपशहर/डिबाई/नरौरा/स्याना/शिकारपुर/नरसैना/जहांगीराबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जनपद के कस्बों व देहात क्षेत्रों में हजारों लोगों ने योग किया। गुलावठी के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में योग प्रशिक्षक अनिल शर्मा ने योग कराया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश संयोजक राहुल यादव, डॉ. रविंद्र राणा, देवेंद्र सिंह खटाना, सुन्दरपाल सिंह तेवतिया, मौजूद रहे। बसंती देवी डिग्री कॉलेज देवली में प्रबंधक रिटायर्ड कर्नल अनिल कुमार सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर डॉ. हरेंद्र सिंह तेवतिया, संजय तेवतिया, डॉ.प्रशांत कनौजिया, रिंकू राघव, अनिष्का मौजूद रहे। डीएन इंटर कॉलेज में 36 यूपी बटालियन एनसीसी के कमांड़िंग आफिसर कर्नल संदीप शर्मा शर्मा के निर्देशन में तीन कॉलेजों के करीब दौ सौ कैडेट्स ने योग किया। प्रबंधक सुनील कुमार गोयल, प्रधानाचार्य श्यामसुन्दर गुप्ता, ले.मुनाजिर हुसैन सिद्दीकी मौजूद रहे। उधर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ग्राम देवली में योग कार्यक्रम सम्पन्न कराया। जिला सह बौद्धिक प्रमुख रामजीलाल, लाला जयप्रकाश राजीव कुमार रहे। उधर, सामाजिक संस्था दर्पण ने भी योग कराया। डॉ. मयूरी, अनीका गोयल, पिंकी सिंहल, पूजा तेवतिया मौजूद रहे। औरंगाबाद में अमर सिंह इंटर कालेज लखावटी में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य कैप्टन पीके शर्मा ने किया। योगाचार्य मनीष त्यागी, एनसीसी 36 यूपी बटालियन कमांडिंग आफिसर संदीप शर्मा, कैप्टन रविन्द्र सिंह, लखन शर्मा, रामाधीन, कृष्णपाल सिंह मौजूद रहे। उधर अमर सिंह महाविद्यालय में दिल्ली से पधारे योग गुरू योगेन्द्र सिंह ने लोगों से निरोगी बनने का आवाहन किया। प्राचार्य डा. एसएन दूबे, डॉ. आरके सिंह, मणिप्रताप चौहान, विनीत तेवतिया, दुष्यंत कुमार मौजूद रहे।
अनूपशहर में आरोह फांउडेशन के बैनर तले गांव तेलियानगला में योग कराया गया। मस्तराम गंगातट पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने, परदादा परदादी इंटर कालेज में ंअर्चना योगातन के योगाचार्यों ने योग कार्यक्रम कराए। डीपीबीएस महाविद्यालय में तहसील स्तरीय योग शिविर लगाया गया। जिसमें पंतजलि योगपीठ के रविंद्र भारद्वाज, रोहताश सिंह ने योगासन कराये। एसडीएम सदानंद गुप्ता, प्राचार्य डा.यूके झा एसीजेएम यशपालसिंह सहित डीपीबीएस, एलडीएवी तथा शिवकुमार अग्रवाल, बीपीएस तथा जनता पालिटेक्निक कालेज जहांगीराबाद के एनसीसी कैडेट्स तथा शिक्षक, छात्र व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जेपी विश्वविद्यालय, कांतीप्रकाश सरस्वती विद्या मंदिर तथा एलडीएवी इंटर कालेज अनूपशहर में भी योग दिवस पर कार्यक्रम हुए। डिबाई क्षेत्र में दानपुर, धर्मपुर, भीमपुर की शिक्षण संस्थाओं के अलवा लोगों ने जगह-जगह योग किया। नगर के त्रिवेणी दत्त बृह्मचारी सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अनीता राजपूत, एसडीएम संजय पांडेय, सीओ राघवेंद्र मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी, शिक्षकों ने योग किया। सीएचसी के चिकित्सक गिरि हेमंत के नेतृत्व में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। इस दौरान पंतनजलि योग समिति के जयपाल सिंह, प्रिसिंपल अरविंद द्विवेदी, राजेश आर्य, पीपी सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। नरौरा में सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर परिसर में सामुहिक योग किया गया। योग शिक्षक रामेश्वर दयाल, चेयरमैन विवेक वशिष्ठ, एसएचओ किरनपाल सिंह, एसडीओ जुल्फिकार खान, रामघाट इंस्पेक्टर आनंद गौतम रहे। सीआईएसएफ कालोनी परिसर में कमांडेंट दिव्या शुक्ला के नेतृत्व में योग किया गया। इसके अलावा नगर में अणुविहार कालोनी व इंटर कालेज में भी कार्यक्रम किए गए। स्याना के नवाब फार्म हाउस में तहसील प्रशासन की ओर से योग शिविर लगाया गया। विधायक देवेन्द्र लोधी एडवोकेट व एसडीएम अविनाशचन्द्र मौर्य ने भी लोगों के साथ योग किया। पतंजलि संस्था के दिनेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, मुकेश भारद्वाज, मनोज त्यागी, सुधीर प्रधान मौजूद रहे। इन्दिरा गांधी कालेज में प्रधानाचार्या प्रणीता दीक्षित, ललित शर्मा मौजूद रहे। शिकारपुर में विभिन्न स्कूलों में योग शिविर लगाये गये। सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में योगाचार्य अशोक कुमार चौहान व पतंजलि विश्वविद्यालय से आए योगाचार्य शिवम डागुर ने अनेक प्रकार के आसनों द्वारा योग कराया। शिविर में 39वीं यूपी बटालियन खुर्जा के 1236 कैडेट्स तथा स्काउट एवं गाइड ने विश्व योग दिवस कार्यक्रम में ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता, हरकेश कुमार मीणा, गाइड कैप्टन यामिनी शर्मा, बिंदु चौधरी, कृष्णा सिंह मौजूद रहे। नगर पालिका शिकारपुर में राजेश शर्मा द्वारा योग कराया गया। चेयरमैन फूलवती राना, ईओ संजीवन राम यादव, सभासद श्याम बाबू लोधी, नितिन चोधरी, कपिल आर्य उपस्थित हुए। तहसील प्रशासन द्वारा भवानी डेरी के पास योग शिविर लगाया गया। एसडीएम हिमांशु गुप्ता, तहसीलदार अशोक कुमार शर्मा, चेयरमैन जितेन्द्र सैनी, लोकेन्द्र सिंह, राजाराम उपस्थित रहे। नरसेना में कृष्णा पब्लिक स्कूल में अमित राणा, देव कुमार, डा. जयप्रकाश सालिकग्राम, नरेश, बबीता मौजूद रहे। जहांगीराबाद में कई जगह योग दिवस मनाया गया। दक्ष महिला विद्यापीठ कालेज परिसर में योग कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी अनूपशहर सदानंद गुप्ता ने भाग लिया। योग शिष्य दिव्यानी चौधरी, प्रीती चौधरी व अंशु चौधरी ने कालेज के सभी अध्यापिका व छात्राओं को योग कराया। कपिल चौधरी मिंटू, जगत सिंह, आशु गुप्ता, सीता शर्मा, अंजलि शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अधिकतर शिक्षण संस्थानों में नहीं हुआ योग दिवस
बुलंदशहर। जिले भर में बृहस्पतिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। लेकिन साथ ही जिले के अधिकतर शिक्षण संस्थानों में योग दिवस का आयोजन नहीं हुआ। जबकि इसके लिए शासन और जिला प्रशासन की ओर से सख्त आदेश जारी किए गए थे। अधिकतर अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग दिवस से दूरी बनाए रखी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर शासन के आदेश पर जिला प्रशासन ने पहले ही तैयारी कर ली थी। अफसरों ने शिक्षण संस्थानों को भी योग दिवस के आयोजन के आदेश जारी कर दिए थे। मगर, जिले के अधिकतर शिक्षण संस्थानों में योग दिवस नहीं मनाया गया। इनमें सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान शामिल हैं। सीडीओ ईशा दुहन का कहना है कि जहां भी योग दिवस का आयोजन नहीं हुआ है। उस पर संबंधित विभाग के अफसरों को पहले ही कार्रवाई के लिए निर्देश जारी कर दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें