सीमा से अधिक बैठाई सवारियां तो भरना होगा जुर्माना
डिबाई। क्षेत्र में अब टेंपो चालक सवारियों को ठूस कर नहीं बैठा सकेंगे। तय सीमा से अधिक सवारियां मिलने पर जुर्माना वसूला जाएगा। तहसील में एसडीएम संजय पांडेय ने मंगलवार को टैंपो संचालकों के साथ बैठक की। बताया कि चालकों का ड्रेस कोड में रहना होगा। साथ ही परिचय पत्र व ड्राइविंग लाइसेंस रखना अनिवार्य होगा। निर्धारित सीमा से अधिक सवारी भरने पर जुर्माना वसूल किया जाएगा। एसडीएम ने वाहनों पर पीछे व दाएं-बाएं लगे स्टैंड हटवाने के निर्देश दिए। बताया कि नरौरा, रामघाट, राजघाट, कर्णवास, धर्मपुर, अनूपशहर, तहसील मार्ग पर चल रहे सवारी टेंपो में यात्रियों को सीमा से अधिक बैठाया जा रहा है। असंतुलन के कारण कई लोग दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। बैठक में सीओ राघवेंद्र मिश्रा, एआरटीओ आनंद निर्भय, पुलिस विभाग के अधिकरी उपस्थित रहे। ब्यूरो