फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा चिलचिलाती धूप और लू का सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज धूप व गर्म हवा लोगों की बढ़ाएगी परेशानी
विज्ञापन

- मंगलवार पारा रहा 39 डिग्री, पूरा दिन हुआ चिलचिलाती धूप का सामना
- अभी नहीं बन रहे बारिश के आसार, करना होगा लंबा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पिछले तीन दिन से पारा 39 डिग्री सेल्सियस पर टिका हुआ है। आसमान में बादल भी छा रहे हैं। इसके बावजूद बारिश नहीं हो रही है। वहीं चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों का असर कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को पूरा दिन चिलचिलाती धूप का सामना करना सबके लिए मुश्किल हो गया। अभी बारिश के आसार नहीं बन रहे और इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा। जबकि बुधवार को पारा बढ़ने के साथ चिलचिलाती धूप और लू का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इस बार मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है। अभी तक पर्याप्त बारिश भी नहीं हुई है। तपिश अपना रंग दिखा रही है तो लू के थपेड़े और गर्म हवा को झेल पाना मुश्किल हो रहा है। अब पिछले दिन से लगातार बादल छा रहे हैं और बिन बरसे ही लौट रहे हैं। सुबह बादल और फिर चिलचिलाती धूप और लू के साथ गर्म हवा चलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को कुछ इसी तरह का मौसम रहा। पूरा दिन चिलचिलाती धूप के साथ लू के थपेड़े और गर्म हवाओं का सामना हुआ। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं और इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा। बुधवार को पूरा दिन चिलचिलाती धूप के साथ लू और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें