हज ट्रेनिंग कैंप 26 जून को
गुलावठी। रहबर वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में यहां स्थानीय शहनाई गॉर्डन में 26 जून को हज ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। सोसायटी के जनरल सेकेटरी मौ. अहसान कुरैशी ने बताया कि जिला बुलंदशहर से हज पर जाने वाले करीब 650 लोगों को जिला हज ट्रेनर डॉ. सिराजुद्दीन कुरैशी, हाजी शाने आलम जैदी, हज कमेटी ऑफ इंडिया के सदस्य मौ.इरफान, डॉ.मोनीस अंसारी, दिल्ली स्टेट हज कमेटी के डिप्टी सीओ मौ. मोहसिन, सेंट्रल हज क मेटी के इंचार्ज हाजी सुल्तान अहमद आदि ट्रेनिंग देंगे। इस ट्रेनिंग का उद्देश्य हज पर जाने वाले लोगों के सफर को आसान बनाना है।