फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा दे गए बदरा, फिर होगा तपिश व उमस का सामना

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखा दे गए बदरा, फिर होगा तपिश व उमस का सामना
विज्ञापन

- तापमान में हुई फिर बढ़ोतरी, सुबह से ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को किया बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बार-बार बदल रही मौसम की रंगत के बीच एक बार फिर मौसम के आंकड़े फेल साबित हुए। इसके चलते बदरा फिर धोखा दे गए और अब तपिश और उमस का सामना करना होगा। सोमवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू हो गई है। इस दौरान दिन में तेज धूप व उमस के चलते लोग दिनभर बेहाल रहे।
विज्ञापन

इस बार मौसम बार-बार रंगत बदल रहा है और कई बार मौसम के आंकड़ों का गणित भी बिगड़ गया है। यह सब ग्लोबल वार्मिंग का असर माना जा रहा है। विगत सप्ताह आई आंधी और बारिश से हालांकि लोगों को तपिश से कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर बारिश नहीं होने के चलते गर्मी बढ़ गई है। इस दौरान सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर अधिकतम तापमान बढ़कर 41 और न्यूनतम 31 डिग्री पर पहुंच गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि जरूरत के अनुसार बारिश नहीं होने के चलते अब तपिश और उमस का सामना होगा। सोमवार से बढ़े तापमान से इसकी शुरूआत हो चुकी है। वहीं अभी बारिश होने के आसार भी कम ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें