फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि जारी, तैयारी के साथ पहुंचे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि जारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। आईपी कॉलेज द्वितीय परिसर में बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी) तृतीय वर्ष सत्र 2017-18 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की प्रयोगात्मक परीक्षा की तिथि जारी हो गई है। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. टीएन मिश्रा ने बताया कि बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी) तृतीय वर्ष सत्र 2017-18 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की पेपर कोड पी-321 की प्रयोगात्मक परीक्षा 11 जून को होगी। पी-322 की प्रयोगात्मक परीक्षा 14 जून और पी-320 की प्रयोगात्मक परीक्षा 28 जून को होगी। परीक्षा की विस्तृत जानकारी और तिथि की जानकारी नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी है। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से तैयारी के साथ प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होने के साथ अपना प्रवेश पत्र लाने का भी आह्वान किया है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी परीक्षार्थी यूनिफार्म में आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें