फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के साथ आई बारिश से मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी के साथ आई बारिश से मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिले में शनिवार शाम के समय अचानक आई आंधी-बारिश के चलते मौसम सुहावन हो गया। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट के चलते लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। वहीं बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। मौसम वैज्ञानिक रविवार को भी बारिश की आशंका जता रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से मौसम बार-बार रंगत बदल रहा था। कई बार बारिश की संभावना बनी, लेकिन बारिश नहीं हुई। पिछले कई दिन से पूर्वा हवा चल रही थी और वैज्ञानिक आंधी और बारिश की संभावना जता रहे थे। सभी को बारिश का इंतजार था। शनिवार को सुबह से ही बादल छा गए थे और पूरे दिन उमस के चलते लोग पसीना बहाने को मजबूर रहे। दोपहर के समय अहार और अनूपशहर क्षेत्र में बारिश हुई, लेकिन शेष जिले में लोगों को बारिश का इंतजार था। शाम के समय अचानक आंधी आने के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। आसमान में उमड़े काले बादलों के चलते दिन में भी अंधेरा छा गया। इस दौरान बारिश शुरू होते ही मौसम सुहाना हो गया। इससे आमजन से उमस से राहत पाई। युवा वर्ग बारिश शुरू होते ही सड़क पर उतर आया वहीं बच्चे छत पर पहुंच गए। बारिश होने से अधिकतम तापमान कम होकर 39 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि इस समय बारिश की जरूरत थी और बारिश होने से मौसम सुहाना होने के साथ आमजन को उमस से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंधी से आम की फसल को नुकसान
- शनिवार की शाम बारिश से पहले आई आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ है। बाग में पकने की कगार पर आम गिर गया और किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। आम उत्पादक किसान रमेश, जगनेश और गौरव आदि का कहना है कि पूर्व में आई आंधी से आम की फसल को 50 फीसदी से अधिक नुकसान हुआ था। अब एक बार फिर आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ है। अगर इसी तरह और आंधी आई तो किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें