फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर मौसम ने बदली करवट, चिलचिलाती धूप ने छुड़ाए पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर बदला मौसम, चिलचिलाती धूप ने झुलसाया
विज्ञापन

- आंधी के साथ बारिश आने की संभावना के आसार बरकरार
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
मौसम ने एक बार फिर बृहस्पतिवार को करवट बदल ली। सुबह से ही चिलचिलाती धूप से लोग परेशान रहे। हालांकि अब भी आंधी के साथ बारिश आने की संभावना के आसार बरकरार हैं।
विज्ञापन

मौसम इस बार बार-बार रंगत बदल रहा है। कभी झुलसा देने वाली धूप तो कभी बादल छाने के साथ आंधी और तेज हवा का सिलसिला जारी है। इस बार बारिश न के बराबर हुई है और इसका कारण ग्लोबल वार्मिंग बताया जा रहा है। कई बार मौसम के आंकड़ों का भी गणित बिगड़ चुका है। मंगलवार रात उत्तराखंड और तराई क्षेत्र में आए तूफान और बारिश के बाद बुधवार पूरा दिन बादल छाए रहे और पूर्वा हवा चलने से तपिश से कुछ राहत मिली। संभावना जताई जा रही थी कि बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा। साथ ही आंधी और बारिश की भी आशंका जताई जा रही थी, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह से ही सूर्यदेव ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया और चिलचिलाती धूप ने तपिश बढ़ाकर पसीने छुड़ा दिए। स्थिति यह रही कि दोपहर होने पर बाजार और सड़के सुनसान सी हो गईं। देर शाम तक भी उमस का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी भी आंधी और बारिश की संभावना बरकरार है, लेकिन बार-बार बदल रहे मौसम के आंकड़ों के गणित को लेकर स्थिति स्पष्ट करने में असमंजस बना हुआ है। बारिश के बाद ही तपिश से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें