फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिंग रोड के लिए केन्द्रीय परिवहन मंत्री से मिले सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
रिंग रोड के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री से मिले सांसद
विज्ञापन

- दिल्ली पहुंचकर बोले सांसद रिंग रोड से लोगों को मिलेगी जाम से निजात
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। शहर में रिंग रोड, बुलंदशहर व डिबाई और स्टेट हाईवे बुलंदशहर-स्याना-गढ़ रोड को नेशनल हाईवे बनाने की मांग को लेकर सांसद व विधायक ने बृहस्पतिवार को केन्द्रीय सड़क व परिवहन मंत्री से मुलाकात की। सांसद ने रिंग रोड को शहर के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि रिंग रोड निर्माण के बाद लोगों को जाम के झाम से राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

सांसद डॉ. भोला सिंह व डिबाई विधायक डॉ. अनीता लोधी ने केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से बृहस्पतिवार को दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने केन्द्रीय मंत्री से रिंग रोड बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि रिंग रोड बनने से जहां शहर के लोगों को जाम से निजात मिलेगी, वहीं आसपास के जनपद के लोगों को भी राहत मिलेगी। सांसद व विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन से जल्द से जल्द डीपीआर मांगते हुए लोगों को रिंग रोड की सौगात दी जाए। डॉ. भोला सिंह ने बताया कि बुलंदशहर व डिबाई और स्टेट हाईवे बुलंदशहर-स्याना-गढ़ रोड को नेशनल हाईवे के निर्माण हेतु डीपीआर बनाकर भेज दी गई है। केंद्रीय मंत्री से इस पर काम शुरू कराने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने तीनों मार्गों के शुरू कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें