फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना से हटेंगे अपात्रों के नाम: मनोज तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान योजना से हटेंगे अपात्रों के नाम : मनोज
विज्ञापन

गांव चंदानिया में डेयरी भ्रमण पर आए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी
अमर उजाला ब्यूरो
बुगरासी।
भोजपुरी गायक, सांसद और दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि आयुष्मान भारत केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। बड़े काम में छोटी गलतियां हो जाती हैं, जो अपात्र लिस्ट में हैं उन्हें हटाया जाएगा। उनके स्थान पर जिन पात्रों के नाम नहीं हैं, उन्हें जोड़ा जाएगा। सोमवार को कस्बे के गांव चंदियाना में बब्बन खां की मधुसूदन डेयरी के भ्रमण पर आए मनोज तिवारी ने यह बात कही।
तिवारी ने कहा कि बब्बन खां की गोशाला समाज में एकजुटता का संदेश दे रही है। गोशाला को हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यदि कोई अच्छा काम होता है और समाज में एकता बढ़ती है तो उसकी जानकारी दी जानी चाहिए। इस दौरान मनोज तिवारी ने गायों को चारा भी खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में खाने-पीने की वस्तुओं से लेकर एलईडी बल्व आदि सस्ते हुए हैं। पेंशन योजना, बीमा सुरक्षा योजना, उज्वला योजना जैसी कई योजनाएं काले धन पर विराम लगाकर ही चलाई गई हैं। प्रदेश में उपचुनाव में हार को लेकर भाजपा सांसद ने कहा कि उपचुनाव में कई स्थानीय मुद्दों ने सरकार को झकझोरा है। इन पर काम किया जा रहा है। इस दौरान प्रमोद कुमार अग्रवाल, रवि सिंघल, अरविंद शर्मा, महेश लोधी, आफाकुर्रहीम खान, डॉ. इदरीस, राशिद खां, डॉ. उमर मोहम्मद खां आदि सहित अनेक लोग रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें