फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नगर पालिका की टीम पकड़ेगी शहर के आवारा कुते

विज्ञापन
विज्ञापन
अब शहरियों को मिलेगी आवारा कुत्तों से निजात
विज्ञापन

- नगर पालिका की टीम पकड़ेगी आवारा कुत्ते, मांगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर।
शहर के लोगों को जल्द ही आवारा कुत्तों के आतंक से निजात मिल जाएगी। कुत्तों को पकड़ने के लिए पालिका अफसरों ने टेंडर निकालकर फर्म संचालकों से आवेदन मांगे हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद टेंडर लेने वाली फर्म आवारा कुत्तों को पकड़ेगी।
विज्ञापन

शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते आते-जाते लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। जिला अस्पताल में डाग बाइट के शिकार लोगों की एआरवी लगवाने के लिए लंबी लाइनें लगती हैं। लगातार मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हए पालिका ने कुत्तों को पकड़वाने का निर्णय लिया है। इसके लिए नगर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। नगर पालिका ईओ एके सिंह ने बताया कि फिलहाल टेंडर निकालकर आवेदन मांगे गए हैं। जल्द ही किसी फर्म को ठेका देकर कुत्तों को पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें