फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 386 ग्राम पंचायत और 485 राजस्व गांव ओडीएफ घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
386 ग्राम पंचायत और 485 राजस्व गांव ओडीएफ घोषित
विज्ञापन


बुलंदशहर। जिले को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) करने के लिए शौचालय निर्माण का काम जारी है। अब तक एक लाख पांच हजार शौचालयों का निर्माण हो चुका है, जबकि अभी 95 हजार के आसपास और शौचालय बनाए जाने हैं। अब तक जिले में 386 ग्राम पंचायत और 485 राजस्व गांव ओडीएफ घोषित हो चुके हैं।
स्वच्छ भारत अभियान ग्रामीण के तहत जिले को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए शौचालय निर्माण कराया जा रहा है। सरकार की ओर से एक शौचालय के निर्माण के लिए 12 हजार की राशि प्राप्त कराई जा रही है। जिला प्रशासन ने जिले 951 ग्राम पंचायत और 1176 राजस्व गांवों में दो लाख शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा था और अब तक एक लाख पांच हजार शौचालय बन चुके हैं, जबकि 95 हजार के आसपास और शौचालयों का निर्माण होना शेष रह गया है। शासन से शौचालय निर्माण के लिए 120 करोड़ की राशि मिल चुकी है जबकि अभी इतनी ही और राशि की जरूरत है। अफसरों का कहना है कि अब तक जिले में 386 ग्राम पंचायत और 485 राजस्व गांव ओडीएफ घोषित हो चुके हैं। जिले को ओडीएफ करने का लक्ष्य दो अक्टूबर तक रखा गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि जिले में समय पर शौचालय बनाकर ओडीएफ करने की दिशा में प्रयास जारी हैं, लेकिन शासन से समय पर राशि न मिलने के कारण कुछ परेशानी भी आ रही है। उन्होंने बताया कि इस समय सरकार पर शौचालय निर्माण की करीब 22 करोड़ की उधारी चल रही है और संभावना है कि जल्द ही शासन से शौचालय निर्माण की राशि जारी की जाएगी। यदि राशि प्राप्त होती है तो शौचालय निर्माण का काम गति पकड़ेगा।
विज्ञापन


खुले में शौच करने पर वसूला अर्थदंड
बीबीनगर। विकास खंड बीबीनगर के गांव डारौली, बरकातपुर व लाडपुर में एडीओ पंचायत केशव देव ने शुक्रवार को मॉरनिंग फोलोअप शुरू कर गांव की स्वच्छता निगरानी टीम के सहयोग से ग्रामीणों को खुले में शौच से रोका। एडीओ पंचायत केशव देव ने बताया कि ग्राम बरकातपुर में शौचालय होने के बाबजूद भी ग्रामीण को खुले में शौच को जाते पकड़ा गया। इस पर टीम ने पकड़े गए ग्रामीण से 500 रुपये अर्थदंड वसूलकर भविष्य में शौचालय में ही शौच जाने की नसीहत दी। बताया कि ब्लाक के किसी भी गांव में किसी ग्रामीण को खुले में शौच के लिए जाते पकड़े जाने नर दंडित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें