फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहबों की हीलाहवाली, अन्नदाताओं पर भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहबों की हीलाहवाली, अन्नदाताओं पर भारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। साहबों की हीलाहवाली अन्नदाताओं पर भारी पड़ रही है। आलम यह है कि गेहूं क्रय केंद्रों के संशोधन के लिए बिना सूचना दिए जिले के 40 क्रय केंद्र दो दिन तक बंद कर दिए गए। ऐसे में केंद्र पर गेहूं लेकर पहुंचे किसान इधर-उधर भटकते रहे। विभागीय अधिकारी के इस लापरवाही भरे रवैये से किसानों में जबर्दस्त गुस्सा है।
जिले में 40 गेहूं क्रय केंद्रों की स्थिति में संशोधन किया जाना था। इसके लिए शनिवार व रविवार को इन गेहूं क्रय केंद्रों को बंद कर दिया गया। दो दिन तक केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया प्रभावित रहने के चलते किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं केंद्रों के बंद रहने से खरीद प्रक्रिया भी प्रभावित हुई है। सोमवार को प्रक्रिया पूरी करने के बाद केंद्रों पर कार्य सुचारु हो गया। बताते चलें कि शासन ने 124 क्रय केंद्रों पर 1.12 लाख एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया था। इसके सापेक्ष अब तक 96 हजार एमटी गेहूं खरीदा जा चुका है। आदेशानुसार 15 जून को खरीद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य में संशोधन के चलते बाधित हुई तौल
40 से अधिक क्रय केंद्रों के खरीद के लक्ष्य में संशोधन किया गया। कई क्रय केंद्रों पर लक्ष्य के सापेक्ष खरीद नहीं हो पाई तो कई केंद्रों पर लक्ष्य से अधिक खरीद की गई, इसके चलते केंद्रों के लक्ष्य को संशोधित किया जाना आवश्यक था। डीएम की अनुमति के बिना लक्ष्य संशोधित नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें