फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप के मारे... गमछा व दुपट्टा बन रहे सहारे

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्म हवा के थपेड़ों ने झुलसाया
विज्ञापन


बुलंदशहर/जहांगीराबाद। लगातार आसमान से आग बरस रही है। सूर्य निकलते ही तपिश और गर्म हवा चलने से लोग बेहाल हैं। स्थिति यह है कि धूप के मारे सभी लोग गमछा और दुपट्टे को सहारा बनाकर बचने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, मौसम वैज्ञानिक जल्द एक बार फिर मौसम में बदलाव की संभावना जता रहे हैं।
रविवार को सुबह से ही गर्मी ने पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए। गर्मी के चलते बाजारों में भी रौनक कम रही और सड़कों पर दोपहर के समय वाहन कम दिखाई दिए। रविवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी तपिश से राहत नहीं मिलने वाली। यह अलग बात है कि लोकल डिस्टरवेंस की संभावना के एक बार फिर मौसम में बदलाव के संकेत बन रहे हैं। आंधी और बारिश की भी संभावना बन रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें