फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 35 राशन डीलरों पर बैठी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 35 राशन डीलरों पर बैठी जांच
विज्ञापन


बुलंदशहर। राशन वितरण में अनियमितताएं बरतने की शिकायत के बाद 35 राशन डीलरों पर जांच बैठ गई है। डीएम के आदेश पर शिकायतों की जांच करने वाले अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में सरकारी राशन की दुकानों की संख्या 1426 है और इनके माध्यम से खाद्य सुरक्षा अधिनियम से जुड़े 6.50 लाख परिवारों को प्रत्येक माह कम दाम पर राशन का वितरण किया जाता है। प्रत्येक परिवार को दो रुपये किलो गेहूं और तीन रुपये प्रति किलो चावल दिया जाता है। हालांकि राशन की दुकान के डीलरों की पहले भी शिकायत मिलती थी, लेकिन जब से यह योजना तब से शिकायतों की संख्या बढ़ गई है। ऐसा कोई दिन होता होगा, जिस दिन डीएम या फिर जिला पूर्ति अधिकारी को किसी राशन डीलर की शिकायत न मिलती हो। ऐसा भी नहीं है कि इन शिकायतों की जांच न की जाती हो और सही पाए जाने पर कार्रवाई न होती हो। समय-समय पर राशन की कालाबाजारी और धांधली के मामलों में डीलरों पर एफआईआर न की गई हो। हाल ही में डीएम अनुज कुमार झा ने राशन का पूरा वितरण न करने वाले डीलरों पर सख्ती बरतने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके शिकायतों का दौर जारी है। इस माह मिली 35 शिकायतों पर डीएम के आदेश पर जांच बैठ गई है। जिला पूर्ति अधिकारी केबी सिंह का कहना है कि जांच रिपोर्ट मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें