फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया में 10वां और जपनद में सुदीक्षा ने किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियां फिर फलक पर
विज्ञापन

ऑल इंडिया में 10वां और जपनद में सुदीक्षा ने किया टॉप
- डीएपी की भारती शर्मा और अवनी त्यागी संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं
- डिवाइन पब्लिक स्कूल की छात्रा उन्नति शर्मा रहीं तीसरे स्थान पर
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर/सिकंदराबाद/गुलावठी।
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में जनपद के विद्या ज्ञान स्कूल की छात्रा सुदीक्षा भाटी ने ऑल इंडिया में 10वें स्थान के साथ जनपद में टॉप किया है। सुदीक्षा ने पांच विषयों में 490 अंक हासिल किए हैं। वहीं, डीपीएस की भारती शर्मा और अवनी त्यागी 488 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर और डिवाइन पब्लिक स्कूल की छात्रा उन्नति शर्मा 486 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं।
सिकंदराबाद के दुल्हेरा गांव स्थित विद्या ज्ञान स्कूल की छात्रा सुदीक्षा भाटी ने 12वीं कक्षा में अंग्रेजी विषय में 95, इतिहास में 100, राजनीति विज्ञान में 96, भूगोल में 99, अर्थशास्त्र में 100 अंक हासिल किए हैं। वह दादरी क्षेत्र के गांव मैन वाली डेरी की रहने वाली हैं और उसके पिता ढाबा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। अभाव के बीच रहकर सुदीक्षा ने ऑल इंडिया में 10वां स्थान पाकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। वहीं, डीपीएस की छात्रा भारती शर्मा ने अंग्रेजी में 95, इतिहास में 100, राजनीति विज्ञान में 97, भूगोल में 99 और फिजिकल एजुकेशन में 97 अंक पाए हैं। इसी विद्यालय की छात्रा अवनी त्यागी ने अंग्रेेजी में 95, इतिहास में 100, राजनीति विज्ञान में 97, भूगोल में 98 और फिजिकल एजुकेशन में 98 और हिंदी म्यूजिक वोकल में 94 अंक हासिल कर जनपद में दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिकंदराबाद के डिवाइन पब्लिक स्कूल की छात्रा उन्नति जैन ने अंग्रेजी में 100 अंक, बॉयोलॉजी में 97 अंक, कंप्यूटर में 100 अंक, फिजिकल एजुकेशन में 99 अंक, भौतिक विज्ञान में 95 अंक, रसायन विज्ञान में 95 अंक प्राप्त किए हैं। उन्नति के पिता विपिन कुमार जैन औद्योगिक क्षेत्र स्थित टाइल्स कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वहीं चारों टॉपरों के घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ हैं। बेटियों की कामयाबी पर माता-पिता फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें