फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदला रंग, छाए बादल, बढ़ी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम ने फिर बदला रंग, छाए बादल, बढ़ी उमस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पिछले कई दिन से झुलसा देने वाली गर्मी के बाद बृहस्पतिवार को एक बार फिर मौसम ने रंग बदल लिया है। आसमान में बादल छा गए और तपिश के साथ उमस भी बढ़ गई है। जिसे झेल पाना आमजन के लिए मुसीबत बन गया। हालांकि मौसम वैज्ञानिक अभी भी आंधी और बारिश की संभावना जता रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार पिछले कई दिन से लगातार तपिश जारी रहने से लोग बेहाल हैं। स्थिति यह बनी हुई है कि बाजार दोपहर के समय सुनसान हो जाते हैं और जिले के मार्गों पर वाहनों की संख्या भी कम हो जाती है। इस दौरान लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं । मौसम कब बदल जाए और कब आंकड़ों का गणित बिगाड़ दे। यह भी मौसम वैज्ञानिक नहीं समझ पा रहे हैं। अब बृहस्पतिवार को मौसम ने एक बार फिर रंगत बदल दी और सुबह से बादल छा गए और तपिश भी बरकरार रही। सुबह करीब दस बजे आसमान में बदली छा गयी वहीं उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेक राज का कहना है कि मौसम के आंकड़े लगातार गड़बड़ा रहे हैं। आंधी के साथ बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें