हज यात्रा के लिए 224 यात्रियों का हुआ चयन
बुलंदशहर। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रा 2018 के लिए 224 यात्रियों का और चयन कर दिया है।
मदरसा कास्मिया अरबिया इस्लामिया ऊपर कोट के प्रबंधक और जिला हज ट्रेनर हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि प्रतीक्षा सूची से चयनित किए गए 224 हज यात्रियों को ग्रीन कैटेगरी के लिए 2,51,950 रुपये और अजीजया श्रेणी के लिए 2,17,800 रुपये हज कमेटी की निर्धारित पेय स्लीप पर स्टेट बैंक आफ इंडिया के खाता नंबर 321755020010 या यूनियन बैंक आफ इंडिया के खाता नंबर 318702010406009 में जमा करना होगा। चयनित सभी आजमीन-ए-हज को अपना मूल पासपोर्ट, दो रंगीन फोटो के साथ जमा की गई राशि की पेय इन स्लिप की कॉपी और निर्धारित प्रारूप पर मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट के साथ, राज्य हज समिति लखनऊ को 30 मई तक अवश्य जमा कराना होगा। पेय स्लिप और मेडिकल फिटनेस प्रपत्र हज कमेटी वेबसाइट से लॉग इन कर डाउन लोड की जा सकती है। इसकी निशुल्क दस्ती मदरसा कास्मिया अरबिया इस्लामिया ऊपर कोट से भी प्राप्त की जा सकती है।