रोजगार को सुनहरा मौका, यहां करें आवेदन
बुलंदशहर। जिला सेवायोजन कार्यालय में 30 मई को रोजगार मेला लगेगा। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मेले में गुजरात, देहरादून और गाजियाबाद की कंपनियां आएंगी। जिला रोजगार सहायता अधिकारी अजय कृष्ण यादव ने बताया कि मेले में भागीदारी करने वाले युवाओं को कार्यालय के वेब पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in पर आवेदन करना होगा।
मेले में पुरुष और महिला अभ्यर्थी दोनों भागीदारी कर सकते हैं। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। अभ्यर्थियों को समस्त मूल प्रमाणपत्र, फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और बायोडाटा साथ लाना होगा। रोजगार मेले में गुजरात की सुजुकी मोटर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा युवाओं को नौकरी दी जाएगी। यह कंपनी हाईस्कूल पास एफटीसी, आईटीआई करने वाले अभ्यर्थियों को वेल्डर, डीजल मैकेनिक, फिटर, टर्नर, इलेक्ट्रिशियन, टूल एंड डाई मेकर, ट्रैक्टर मेकेनिक, पीपीओ और पेंटर आदि पदों पर नौकरी देगी। देहरादून की एसएसआईसी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और गाजियाबाद की कांसट्रक्शन इंडस्ट्री डेवलपमेंट काउिसलिंग लैंड सुपरवाइजर, साइट एकाउंटेंट, स्टोर कीपर, सिविल सुपरवाइजर, प्लंबर, बार बेंडर, शटरिंग कारपेंटर आदि पदों पर चयन करेगी। ब्यूरो