फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे डीजल-पेट्रोल के दामों ने निकाला दम

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल-पेट्रोल के दामों ने निकाला दम
विज्ञापन

लगातार कीमते बढ़ने से हर वर्ग परेशान, किराया, जुताई और सिंचाई हुई महंगी
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। डीजल और पेट्रोल के लगातार बढ़ रहे दामों ने आम लोगों का दम निकाल दिया है। डीजल 68.57 और पेट्रोल 77.91 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। खासकर किसान व वाहन चालक केंद्र सरकार को कोस रहे हैं और दाम कम करने की मांग उठने लगी है।
डीजल के दाम बढ़ने से वाहन चालक जैसे, बस, ट्रक और अन्य माल वाहक वाहन मालिकों की भी परेशानी बढ़ गई है। अधिकतर ने किराया बढ़ा दिया है। सबसे अधिक परेशानी किसानों के सामने आ रही है। डीजल महंगा होने के कारण जुताई और सिंचाई महंगी हो गई है। स्थिति यह है इसका असर छोटे किसानों पर अधिक पड़ेगा। जिला पेट्रोल एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष खुर्शीद बर्नी का कहना है कि एकाएक लगातार पेट्रो पदार्थ के दाम बढ़ते जा रहे हैं और इसका सीधा असर जनता पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


पिछले पांच दिन में इस तरह बढ़े दाम
दिन पेट्रेाल डीजल
बुधवार 77.91 68.57
मंगलवार 77.44 68.31
सोमवार 77.18 68.05
रविवार 76.92 67.80
शनिवार 76.96 67.54
नोट: सभी मूल्य प्रति लीटर हैं।

....ऐसे तो टूट जाएगा किसान
परिचर्चा
पहले बिजली का बिल और अब डीजल के दाम बढ़ाकर किसान को बर्बाद करने का काम किया जा रहा है। आज तक केंद्र और प्रदेश सरकार ने किसानों के हित की नहीं सोची और डीजल के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो किसान टूट जाएगा। - गुड्ड् यादव, किसान।

एक ओर सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही है और दूसरी ओर जरूरत की चीज बन चुके डीजल के दाम बढ़ाकर किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। समझ में नहीं आता कि अब और किसान कितना सहेगा और यह बस की बात भी नहीं रही। - टिंकू कुमार, किसान।

यदि डीजल और पेट्रोल के दाम इसी तरह बढ़ते रहे तो वाहन चलाना मुश्किल हो जाएगा। यात्रा करने के लिए भी अधिक किराया देना होगा, जो किसी के बस की बात नहीं रहेगी। सबसे अधिक असर गरीब पर पड़ेगा। - संतोष कुमार

जब भाजपा की केंद्र में सरकार बनी थी तो उस समय महंगाई से राहत देने का वादा किया था। मगर, इसका उल्ट हो रहा है और राहत की जगह सरकार आफत दे रही है। जरूरत की हर चीज महंगी होती जा रही है और सरकार चुप बैठी है, जिसका जनता हिसाब लेकर रहेगी। - कुंवरवीर
विज्ञापन


कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन आज
डीजल और पेट्रोल के दामों में बेतहाशा हो रही वृद्धि को लेकर जिला व शहर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ राजेबाबू पार्क में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी और पीसीसी सदस्य सच्चिदानंद गौड़ ने जिले के कांग्रेसियों के साथ आमजन से भी भाजपा के खिलाफ होने वाले इस धरना-प्रदर्शन में बढ़-चडक़र भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें