फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने बुग्गी को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बस ने बुग्गी को मारी टक्कर, पिता-पुत्र की मौत
विज्ञापन

अहमदगढ़। थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर रविवार सुबह करीब छह बजे रोडवेज बस ने बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी पर बैठे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, और उसका पुत्र गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को पास के अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। तभी हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने में थाना पुलिस की लापरवाही से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने अहमदगढ़ हाईवे पर दोनों शव रख कर जाम लगा दिया। विधायक और तहसीलदार के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने शवों को हाईवे से हटाया।
अहमदगढ़ निवासी अशोक कुमार पुत्र राम सहाय ने बताया कि उनके परिवार के ही रामेश्वर पुत्र मनवीर सिंह रविवार सुबह अपने बेटे अमित कुमार (18) के साथ खेत पर बुग्गी लेकर गए थे। सुबह करीब छह बजे पिता-पुत्र बुग्गी में घर के लिए मिट्टी लादकर लौट रहे थे। तभी डिबाई की ओर से आ रही अनियंत्रित रोडवेज बस ने बुग्गी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी पर बैठे रामेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई और बेटा अमित गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने अमित को पास स्थित सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने अमित की हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में ही अमित ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी रोडवेज बस चालक बस लेकर मौके से भाग गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि रामेश्वर और अमित की मौत के बाद करीब एक घंटे तक शव सीएचसी पर रखा रहा, लेकिन कोई भी पुलिसकर्मी पंचनामा भरने के लिए नहीं पहुंचा। इससे गुस्साए ग्रामीण दोनों के शव अहमदगढ़ हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, तहसीलदार इदरीश, सीओ शिकारपुर समेत विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। विधायक और तहसीलदार ने परिजनों को करीब पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद, खेती के लिए पट्टे की भूमि देने और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ प्रमोद कुमार ने ने बताया कि जाम खुलवाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अज्ञात रोडवेज बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा ही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें