फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने दो रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने दो रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
विज्ञापन

डिबाई। विधायक अनीता राजपूत ने अलीगढ़ से मुरादाबाद वाया डिबाई दो रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नरौरा डिपो के एआरएम आरसी यादव ने बताया कि अलीगढ़ बुद्ध विहार डिपो की एक बस साढ़े आठ बजे मुरादाबाद को प्रस्थान करेगी व यही बस वापस डिबाई से शाम चार बजे डिबाई होकर अलीगढ़ जाएगी। दूसरी बस सुबह साढे़ दस बजे मुरादाबाद प्रस्थान करेगी व डिबाई होकर शाम छह बजे अलीगढ़ जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नरौरा डिपो की चार बसें प्रतिदिन डिबाई से अलीगढ़ सुबह सात, आठ, नौ और दस बजे संचालित है। विधायक अनीता राजपूत ने कहा कि उनके कार्यकाल में क्षेत्रवासियों की मांग पर अभी अन्य रूटों पर भी बस चलवाई जाएंगी। मौके पर प्रशांत लोधी, अजय सागर, नेत्रपाल सिंह, पीपी सिंह आदि भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें