फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेयरमैन ने कसे अफसरों के पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व वसूली में फिसड्डी अफसरों की लगाई क्लास
विज्ञापन

- पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में दिए दिशा निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन आलोक कुमार ने गुरुवार को अफसरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राजस्व वसूली में फिसड्डी अधिकारियों की जमकर क्लास ली, वहीं शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाह अफसरों के चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम पावर कॉरपोरेशन चेयरमैन ने जोन के अनुसार विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही लोगों को शीघ्र कनेक्शन जारी करने के मामले में लेटलतीफी की मिल रही शिकायतों पर अफसरों को फटकार लगाई। चेयरमैन ने अफसरों को चेतावनी दी कि यदि लोगों को कनेक्शन के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़े तो संबंधित एक्सईएन इसके लिए सीधे जिम्मेदार होंगे। उन्होंने हर गांव को बिजली पहुंचाने, गांवों में मीटर लगाने, बिजली चोरी रोकने समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की। पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर आरपीएस तौमर ने बताया कि चेयरमैन के निर्देशों से अफसरों को अवगत करा दिया है। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें