रमजान में मिले पर्याप्त बिजली
- शांति समिति की बैठक में लोगों ने उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
स्याना/औरंगाबाद/बुगरासी। रमजान माह को लेकर स्याना कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें नागरिकों ने रमजान माह में बिजली आपूर्ति सुचारु कराने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग की।
कोतवाल अल्ताफ अंसारी ने कहा कि नगर के बाजारों में किसी भी दशा में जाम नहीं लगने दिया जाएगा। अधिशासी अधिकारी डॉ. नितिन गंगवार ने सफाई व्यवस्था सुचारु रखने का आश्वासन दिया। हाइडिल के एसडीओ धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि विद्युतापूर्ति सुचारु बनाए रखने की पूरी कोशिश की जाएगी। नायब तहसीलदार एसपी सिंह ने रमजान माह के दौरान आपसी सद्भाव बनाए रखने की बात कही। बैठक में विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र प्रधान, केके शर्मा, महबूब चौधरी, फुरकान चौधरी, राजेश चौहान, नीरज त्यागी, शेरू त्यागी, मुकेश भारद्वाज, शमशाद उफ पप्पल, सुधीर प्रधान, रतनलाल अग्रवाल, वैभव रस्तौगी, हरिओम सौंदी, काजल वर्मा, असित त्यागी, इसरार चौधरी, जीतू सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं औरंगाबाद में पुलिस चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें एसओ अनिल कुमार ने सभी गणमान्य लोगों से रमजान को शांति पूर्वक मनाने की अपील की। बाद में लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान कराने का आश्वासन दिया। बैठक में दोनों समुदाय के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वहीं बुगरासी में रमजान माह में पानी और बिजली की सुचारु आपूर्ति के लिए कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चे के जिलाध्यक्ष ने नगर पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष डॉ. इदरीस ने रमजान माह में इफ्तारी और शहरी के समय जलापूर्ति व बिजली की मांग की है। साफ-सफाई के लिए उन्होंने नगर पंचायत के ईओ को भी ज्ञापन दिया है। नगर चेयरमैन आरिफ सईद खान ने बताया कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए काम किया जाएगा। किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी।