फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश के बाद अब फिर झुलसाएगी तपिश

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी-बारिश के बाद अब फिर झुलसाएगी तपिश
विज्ञापन

- लगातार पारा बढ़ने की की जताई जा रही संभावना
- आज का अधिकतम तापमान रहेगा 44 डिग्री सेल्सियस
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। आंधी और बारिश के बाद अब फिर तपिश झुलसाएगी। मौसम वैज्ञानिक अब लगातार पारा बढ़ने की संभावना जता रहे हैं। बुधवार का अधिकतम तापमान बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

इस बार मौसम बार-बार रंगत बदलता आया है। कभी अधिक गर्मी के साथ गर्म हवाओं का दौर जारी रहा। बीच-बीच में बादल छाए और बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि और बारिश के अलावा कई बार आंधी भी आई। रविवार की शाम को सबसे तेज आंधी के साथ बारिश भी हुई। इससे तापमान में गिरावट आ गई और तपिश से कुछ राहत मिली। लेकिन इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू हो गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 27 डिग्री रहा। इसके चलते सुबह से ही तपिश ने अपना रंग दिखाया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 44 और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेक राज का कहना है कि अब मौसम के आंकड़े लगातार तापमान बढ़ने के संकेत दे रहे हैं। इसके चलते अब फिर तपिश झुलसाने का काम करेगी। इसके साथ ही मौसम में बदलाव की भी संभावना बन रही है। मगर, बार-बार बदल रहे मौसम को लेकर कुछ स्पष्ट भी नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें