फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर पड़े कम, आधा घंटा देरी से शुरू हुई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पेपर पड़े कम, आधा घंटा देरी से शुरू हुई परीक्षा
विज्ञापन

- आईपी कालेज द्वितीय परिसर का मामला, पेपर की कराई गई फोटो कॉपी
- डीएवी कालेज को बनाया गया है परीक्षा का नोडल सेंटर, लापरवाही आई सामने
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय(सीसीएसयू) के व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर/वार्षिक मई 2018 की परीक्षा के पहले ही दिन लापरवाही उजागर हो गई। आईपी कालेज द्वितीय परिसर में पेपर कम पहुंचे। पेपर की फोटो कापी करवाकर पूर्ति की गई। इसमें परीक्षा के लिए नोडल सेंटर बनाए गए डीएवी कॉलेज की लापरवाही सामने आई है। इसके चलते पेपर शुरू होने में आधा घंटा देरी हो गई।
विज्ञापन

विवि की ओर से बीबीए, बीसीए, बीएससी (बॉयोटेक) और एमएसी बॉयोटेक की परीक्षा की तिथि पहले ही जारी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे। जिले में परीक्षा के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका और पेपर पहुंचाने के लिए डीएवी कॉलेज को नोडल सेंटर बनाया गया। मंगलवार सुबह जब परीक्षा शुरू हुई तो आईपी कालेज प्रथम परिसर में बीबीए कोड नंबर 201 के पेपर कम निकले। इस पर कालेज में हड़कंप मच गया। नोडल सेंटर से संपर्क करने पर पता चला कि अब पेपर नहीं है। बताया जा रहा है कि जब आईपी कालेज को पेपर दिए गए तो वहां उनकी गिनती नहीं की गई। इसके बाद पेपर कम होने पर उसकी फोटो कापी करवाई गई। इसके बाद ही परीक्षा शुरू हुई और इस कार्य को पूरा करने में करीब आधा घंटा लग गया, जिससे परीक्षा में देरी हुई। परीक्षा देरी से शुरू होने पर परीक्षार्थियों ने रोष जताया। इस दौरान परीक्षा के तय समय से अधिक समय परीक्षार्थियों को दिया गया। उधर, डीएवी कालेज के प्रभारी प्राचार्य राजेंद्र सिंह का कहना है कि पेपर विवि से ही कम आए थे। जो भी पेपर के परीक्षा केंद्र अनुसार बंडल प्राप्त हुए थे। उसी के आधार पर पेपर का वितरण किया गया। इसमें परीक्षा के नोडल सेंटर की गलती नहीं है। इस बारे में विवि से संपर्क कर अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें