फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा की मजदूरी के लिए मिले 5.48 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा की मजदूरी के लिए मिले 5.48 करोड़
विज्ञापन

बुलंदशहर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की मजदूरी के लिए जिले को 5.48 करोड़ की राशि प्राप्त हुई है। विभागीय अफसरों ने सात करोड़ का प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा था।
विज्ञापन

जिले में मनरेगा के पंजीकृत श्रमिकों की संख्या 40 हजार से अधिक है, जबकि लगातार काम करने वाले श्रमिकों की संख्या 27541 है। मनरेगा के नियमानुसार एक दिन का काम करने पर 175 रुपये की मजदूरी दी जाती है। इन श्रमिकों से तालाब की खुदाई और गांव के अन्य विकास कार्यों में काम दिया जाता है। विगत वर्ष मनरेगा के काम के लिए जिले को 3.68 करोड़ की राशि प्राप्त हुई थी। इस बार विभागीय अफसरों ने सात करोड़ का बजट बनाकर केंद्र सरकार को भेजा था, लेकिन केंद्र सरकार ने 5.48 करोड़ की राशि ही जारी की है। यह राशि प्राप्त हो गई और इस राशि से जिले के श्रमिकों को काम दिया जाएगा। इस राशि को खर्च करने के लिए विभागीय अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें