फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों की मनमानी के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन
विज्ञापन

बुलंदशहर। निजी स्कूल संचालकों की मनमानी के खिलाफ सोमवार को अभिभावकों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन करते हुए अभिभावकों ने स्कूल संचालकों पर अध्यादेश का पालन न करने का आरोप लगाया। उन्होंने एडीएम से मुलाकात कर स्कूल संचालकों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में आम आदमी पार्टी, छात्र कल्याण समिति व अभिभावकों ने निजी स्कूल संचालकों पर जबरन अवैध वसूली का आरोप लगाया। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि अभिभावक धनराशि जमा नहीं कर रहे हैं तो स्कूल संचालक उन्हें वसूली के लिए नोटिस जारी कर रहे हैं। अभिभावकों ने एडीएम प्रशासन से मुलाकात कर स्कूलों में अध्यादेश का पालन कराने की मांग की। इस मौके पर शिव कुमार लोधी, शैलेन्द्र लोधी, संजय मित्तल, प्रवीन कुमार, राजेश भारद्वाज, उपेन्द्र शर्मा, कपिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें