फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नगर पालिका शुरू करेगी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
अब नगर पालिका शुरू करेगी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सेवा
विज्ञापन

- 14 वें वित्त आयोग की धनराशि से खरीदी गईं चार पिकअप गाड़ियां
- तंग गलियों में जाने के लिए 100 हाथ रिक्शा खरीदने की हो रही तैयारी
- मई माह के अंत तक शहर के चार वार्डों से शुरू की जाएगी प्रक्रिया
- सितंबर माह के अंत तक शहर के सभी वार्डों के लोगों को मिलेगी सुविधा
पुनीत शर्मा
बुलंदशहर। शहर को साफ सुथरा रखने के लिए अब नगर पालिका डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सेवा शुरू करेगी। योजना के तहत नगर पालिका अभियान शुरू करने के लिए पहले चरण में चार सबसे गंदे वार्डों का चयन करेगी। मई माह के अंत तक योजना का शुभारंभ कर दिया जाएगा। शुरूआती चरण के लिए पालिका ने चार पिकअप वाहन भी खरीद लिए हैं।
बुलंदशहर नगर पालिका में 37 वार्ड हैं, स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना भी है। इसी योजना के क्रियान्वयन के लिए नगर पालिका ने 14 वें वित्त आयोग की धनराशि से चार पिकअप वाहन भी खरीद लिए हैं। इन्हीं वार्डों से जो भी सबसे गंदे चार वार्ड होंगे, पहले चरण में इसी माह में उनका चयन कर सेवा शुरू की जाएगी। इसके बाद सितंबर माह तक शहर के सभी वार्डों में यह सेवा शुरू होगी। हालांकि योजना का शुभारंभ किन चार वार्डों से होगा इसका अफसरों ने अभी तक खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन


अभी तक यह है व्यवस्था
अभी तक शहर के लोगों के घरों से निकलने वाला कूड़ा निजी सफाई कर्मचारियों के माध्यम से पालिका के कंटेनर, कूडे़दानों तक पहुंचाया जाता है। जहां से नगर पालिका की टीम कूड़े को उठाकर डंपिंग ग्राउंड तक ले जाती है। लेकिन सफाई कर्मियों की लापरवाही के चलते घर से कूड़ा नहीं उठ पाता, जिसके चलते लोगों ने खाली प्लाटों व स्थानों को ही डंपिंग ग्राउंड बना दिया है। जहां से कई-कई दिन तक कूड़ा नहीं उठाया जाता है।


तंग गलियों के लिए खरीदे जाएंगे सौ हाथ रिक्शा
नगर क्षेत्र में दो दर्जन कालोनियों में ऐसी भी गली हैं जहां पर दो बाइकों के लिए निकलने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं है। ऐसी गलियों में पिकअप वाहनों के पहुंचने का सवाल ही नहीं है। जिसके चलते नगर पालिका अफसर सौ हाथ रिक्शा खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। जिससे रिक्शा के माध्यम से घर-घर जाकर कूड़ा एकत्रित किया जा सके।

लोगों को गंदगी से मिलेगी निजात
घर-घर कूड़ा उठान से लोगों को काफी सहूलियत होगी। कूड़ा उठान में देरी से अभी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। गलियों में पड़े कूड़े से लोग काफी परेशान रहते हैं। - सोनू ब्रजवासी

यह योजना काफी सराहनीय है। इसमें लोगों को नगर पालिका का सहयोग करना चाहिए। योजना का सही तरीके से क्रियान्वयन होने से लोगों को इसका लाभ मिलेगा। - राजेश कुमार
विज्ञापन


कूड़ा उठाने में अभी नगर पालिका की टीम लापरवाही करती है। नई योजना से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। - अनवार अहमद

नगर पालिका की योजना का सही से क्रियान्वयन होने से लोगों को गंदगी से निजात मिलेगी। घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना अच्छी है। - बिशन कुमार

14 वें वित्त आयोग से चार वाहन खरीदे गए हैं। घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए पहले चरण में चार वार्डों से योजना का शुभारंभ किया जाएगा। योजना के सफल होने पर सभी वार्डों के लिए योजना लागू कर दी जाएगी। - एके सिंह, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें