फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने हनुमान जी की मूर्ति का किया अनावरण

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री ने हनुमान जी
विज्ञापन

की मूर्ति का किया अनावरण
- मस्तराम घाट पर जेपी सेवा संस्थान ने कराया है 55 फुट की मूर्ति का निर्माण
- बोले, बहुत बदल गया है अनूपशहर, शिक्षा के क्षेत्र में हुई है अच्छी पहल
अमर उजाला ब्यूरो
अनूपशहर।
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने शनिवार को मस्तराम घाट पर जेपी सेवा संस्थान द्वारा निर्मित हनुमान जी की विशालकाय मूर्ति ( 55 फुट) का अनावरण किया। कार्यक्रम के बाद स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान भी किया।
शनिवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने मस्तराम घाट पर सुबह 11.30 बजे हनुमान जी की मूर्ति का अनावरण करने के बाद जेपी विश्वविद्यालय कैंपस स्थित हर-हर महादेव मंदिर में भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। इसके बाद एक सम्मान सभा में शिरकत किया। उन्होंने कहा कि कई साल पहले पहले वह अनूपशहर आये थेे। अब अनूूपशहर काफी बदला हुआ है। उन्होंने कहा कि अनूपशहर में शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छी पहल हुई है। इस दौरान जेपी ग्रुप के चेयरमैन जेपी गौड़ ने केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री से अनूपशहर को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं और जेपी ग्रुप के सदस्यों ने उनका सम्मान किया। इस दौरान मनोज गौड़, जगदीश चंद अग्रवाल, सेवक चंद गुप्ता, सरदार एचजे सिंह, एसपीएस तोमर, पूर्व विधायक नवल किशोर गर्ग, नगर पालिका चेयरमैन बृजेश शर्मा, मंजू शर्मा, सुुधीर अग्रवाल, नरोत्तम दास गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन


पड़ोसी देशों से मधुर संबंध
चाहता है भारत : वीके सिंह
बुलंदशहर। शिकारपुर क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि भारत सभी पड़ोसी देशों से मधुर संबंध बनाना चाहता है। वहीं पड़ोसी देश भी मधुर संबंध बनाने के लिए कोशिश कर रहे हैं।
शनिवार को शिकारपुर क्षेत्र के चिट्टा गांव स्थित एक निजी अस्पताल के कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेपाल से हमारे पुुराने संबंध है और वह हमारा सबसे अच्छा पड़ोसी है। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी पड़ोसी देशों के साथ मधुर संबंध बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान समेत अन्य देशों में हुए मोदी के स्वागत की सराहना करते हुए कहा कि इन देशों के नेताओं ने भी मधुर संबंध बनाने के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं।
विज्ञापन


स्थानीय नेताओं ने बनाई कार्यक्रम से दूरी
आमतौर पर जब कोई भाजपा का मंत्री या बड़ा पदाधिकारी जिले में आता है तो बड़ी संख्या में भाजपा नेता उनके स्वागत के लिए पहुंचते हैं। शनिवार को जब केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह अनूपशहर और शिकारपुर के गांव चिट्टा में पहुंचे तो कोई भी स्थानीय नेता मौके पर मौजूद नहीं था। जबकि जिले में भाजपा के सांसद, सात विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। कार्यक्रम में मंच पर मौजूद वीके सिंह को देखने आए लोगों के बीच स्थानीय जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक के न पहुंचने की चर्चा रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें