फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज और कल आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी
विज्ञापन

- सचिव एवं राहत आयुक्त ने जारी किए अलर्ट के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। मौसम विभाग ने एक बार फिर रविवार और सोमवार को आंधी व तूफान के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। इस पर प्रदेश सरकार के सचिव एवं राहत आयुक्त संजय कुमार ने डीएम को पत्र भेजकर अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से किसी तरह का आदेश जारी नहीं हुआ है।
बता दें कि मौसम विभाग ने इससे पहले भी पांच मई को आंधी और तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई थी। इस पर प्रदेश सरकार सहित जिला प्रशासन की ओर से भी अलर्ट जारी कर दिया गया था। इस दौरान आंधी भी आई और ओलावृष्टि के साथ बारिश भी हुई। अब एक बार फिर प्रदेश सरकार के सचिव एवं राहत आयुक्त संजय कुमार ने डीएम को पत्र भेजकर अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने भी रविवार और सोमवार को आंधी व तूफान के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जता दी है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि 13 और 14 मई को आंधी व तूफान के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बन रही है। इससे बचाव जरूरी है।
विज्ञापन



आसमान से बरसी आग ने झुलसाया
फोटो समाचार
- 44 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान, आज रहेगा 45 डिग्री
- मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी नहीं मिलने वाली तपिश से राहत
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। लगातार बढ़ रहे तापमान के चलते शनिवार को मौसम काफी गर्म रहा। इससे आमजन के साथ बेजुबान भी बेहाल दिखाए दिए। राहत से बचाव के उपाय भी नाकाफी दिखाई दिए। वहीं मौसम वेज्ञानिकों के अनुसार रविवार को तापमान बढ़ने से तपिश और झुलसाएगी।
इस बार मौसम कब बदल जाए। इसका कोई पता नहीं होता। पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कई दिन तक बादल भी छाए रहे और आंधी भी आई। बूंदाबांदी और ठंडी हवा चलने से कुछ राहत भी मिली। मगर, लगातार बढ़ रही तपिश से राहत नहीं मिल रही। शनिवार को हालात यह रहे कि सुबह से ही तपिश ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। शाम होने के बाद भी राहत नहीं मिल पाई। अधिकतम तापमान 44 और 30 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 45 और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। उधर, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज का कहना है कि अभी तापमान लगातार बढ़ता रहेगा। इससे राहत तभी मिलेगी जब बारिश होगी। मगर, बार-बार बदल रहे मौसम को देखते हुए कुछ स्पष्ट भी नहीं किया जा सकता। कई बार मौसम के आंकडे फेल होते रहे हैं।
विज्ञापन


जितना सूखेगा खेत, उतना होगा उपजाऊ
बुलंदशहर। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज कृषि वैज्ञानिक भी है। उनका कहना है इस समय पड़ रही गर्मी खेत के लिए काफी फायदेमंद है। गर्मी से जितना खेत सूखेगा, उतना ही उपजाऊ बनेगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया है कि वह इस समय अपने खेत की जुताई कर छोड़ दें। ऐसा करने पर तपिश खेत में हानिकारक कीड़े और उनके अंडे खत्म कर देंगी। इसलिए किसानों को चाहिए कि वह इसकी तैयारी कर लें और ऐसा करने से आगामी फसल भी बंपर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें