फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को एक्सपायर स्ट्रिप की रिपोर्ट सौपने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम को जल्द ही एक्सपायर स्ट्रिप की रिपोर्ट सौंपेंगे एडीएम
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में दो माह से एक्सपायर स्ट्रिप से हो रही थी शुगर की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। जिला अस्पताल से बरामद हुई एक्सपायर स्ट्रिप की रिपोर्ट जल्द ही जांच अधिकारी डीएम को सौंप देंगे। इसके लिए एडीएम न्यायिक ने स्ट्रिप से जुड़े सभी दस्तावेज एकत्रित कर लिया है। इससे पूर्व शनिवार को एडीएम न्यायिक ने डीएम के आदेश पर जिला अस्पताल में 47000 शुगर की जांच करने की एक्स्पायर स्ट्रिप बरामद की थी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में एनसीडी (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) विभाग द्वारा ओपीडी में अक्तूबर माह से शुगर की जांच की जा रही थी। शुगर की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने एनसीडी को एक साथ 50 हजार स्ट्रिप सौंपी थी। इनमें से करीब 47 हजार स्ट्रिप 28 फरवरी को एक्सपायर हो गईं थी। स्ट्रिप एक्सपायर होने के बाद भी मार्च और अप्रैल में उसी स्ट्रिप से मरीजों की जांच की गई। इसी बीच में जिला कारागार में भी कैंप लगाकर उसी स्ट्रिप से शुगर व रक्त की जांच की गई। डीएम ने मामले को संज्ञान में लेते हुए एडीएम न्यायिक को मामले की जांच सौंपी। शनिवार को मामले की जांच करने के दौरान जिला अस्पताल के एक वार्ड से जांच अधिकारी ने करीब 47000 हजार एक्सपायर स्ट्रिप बरामद की थी, साथ ही महत्वपूर्ण दस्तावेज एकत्र करने के साथ संबंधित अफसरों एवं कर्मियों के बयान लिए थे। एडीएम न्यायिक शमशाद हुसैन ने एक्सपायर स्ट्रिप मामले में जांच रिपोर्ट पर कुछ भी बोलने से साफ इंकार किया है। उनका कहना है कि इसके लिए वह डीएम को रिपोर्ट सौंप देंगे। उन्हीं के स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें