फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रिफिलिंग पर डीएम की कार्रवाई को अफसरों ने दबाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध रिफिलिंग पर डीएम की कार्रवाई को अफसरों ने किया नजरंदाज
विज्ञापन

- डीएम के आदेश पर सात के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट, लेकिन नहीं दिया कार्रवाई का ब्योरा
- आपूर्ति विभाग के अफसरों को फटकार लगाने के बाद डीएम को भेजी गई कार्रवाई की रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। डीएम के निर्देश के बाद भी आपूर्ति विभाग के अधिकारी खेल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। डीएम के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में सात अवैध रिफिलिंग करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन आपूर्ति विभाग के अफसरों ने उसे दबाने की कोशिश शुरू कर दी। अफसरों के कारनामे सुन डीएम ने फोन पर अफसरों को कड़ी फटकार लगाई है।
विज्ञापन

डीएम अनुज कुमार झा ने गैस, केरोसीन ऑयल, डीजल की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए सभी तहसीलों में अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश के चलते आपूर्ति विभाग और तहसील के अफसरों ने जिलेभर में अभियान चलाया, लेकिन आपूर्ति विभाग के अफसरों ने तहसील की टीम की कार्रवाई को दबाने के लिए पुरजोर कोशिश की। डीएम के आदेश के बाद जिले में सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कराई गई, लेकिन अफसरों ने किसी भी रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया। डीएम ने मंगलवार को आपूर्ति विभाग के अफसरों को फोन पर फटकार लगाई, जिसके चलते अफसरों ने कार्रवाई का ब्यौरा जारी किया। डीएम अनुज झा ने बताया कि अवैध रिफिलिंग के लिए रखे गए सात सिलिंडरों के मौके पर पाए जाने पर हरिओम सिंह, खुर्जा में जनार्दन मित्तल, जहांगीराबाद में 19 लोहे के ड्रम में केमिकल और पेट्रोलियम पदार्थ पाए जाने पर प्रभात गुप्ता, नरसेना में हजारों लीटर मिट्टी का तेल, खाद्यान्न पाए जाने पर राशन विक्रेता साजिद, जहांगीराबाद में गैस रिफिलिंग में गंगासरन, राकेश पुत्र कुंवरपाल के यहां बाटों में गड़बड़ी पाए जाने पर, 1700 लीटर मिट्टी का तेल पाए जाने पर बबीता पत्नी अजय कुमार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें