फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेव शुगर मिल की सीबीआई करेगी जांच!

विज्ञापन
विज्ञापन
वेव शुगर मिल की बिक्री पर
विज्ञापन

भी सीबीआई जांच की आंच
- शासन से जांच के आदेश जारी होने से अफसरों में मचा हड़कंप
- जिला गन्ना अधिकारी ने कहा अभी नहीं मिले आदेश, मौखिक तौर पर मिली सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। बसपा के शासनकाल में बेची गई शुगर मिलों की सीबीआई से जांच कराने की खबर से हड़कंप मच गया है। जनपद में पन्नी नगर में स्थित शुगर मिल को भी कौड़ियों के भाव ग्रुप को बेची गई थी। वहीं, जिला गन्ना अधिकारी का कहना है कि अभी आदेश नहीं मिले हैं, जबकि मौखिक तौर पर सूचना मिल गई है।
विज्ञापन

नगर की वेव शुगर मिल को वर्ष 2011 में बसपा के शासनकाल में मात्र 29 करोड़ में बेच दिया गया था। जबकि इसकी जमीन की कीमत बेचने से दस गुनी ज्यादा बताई जा रही है। जिस समय मिल को बेचा गया था उस समय करीब आठ करोड़ की चीनी भी वेव ग्रुप ने बेची थी। इसके अलावा मिल का स्क्रैप भी बेचने का मामला सामने आया। इसके बाद इस मिल को दो साल ही चलाया गया और बाद में बंद कर दिया गया। इससे क्षेत्र के हजारों किसानों की परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी बीच आरोप लगते रहे कि वेव ग्रुप चीनी मिल को न चलाकर इस जमीन को बेचने का प्रयास कर रहा है। गत वर्ष किसान संगठनों ने मिल चलाने के लिए धरना-प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार से मिल को चालू करवाने की आवाज बुलंद की थी। इसका नतीजा यह रहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिल को चलाने के आदेश वेव ग्रुप को दिए। मिल देरी से चली और किसानों ने राहत की सांस ली। अब बताया जा रहा है कि शासन ने मिल की सीबीआई जांच करवाने के आदेश जारी किए हैं। इस बारे में जिला गन्ना अधिकारी एपी सिंह का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि शासन ने मिल के सीबीआई जांच करवाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश अभी उन्हें नहीं मिले हैं, लेकिन मौखिक जानकारी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें