फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

170 में से मात्र 35 मिले पात्र सेवानिवृत शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
170 में से सिर्फ 35 सेवानिवृत्त शिक्षक ही मिले पात्र
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के लगभग सभी उच्च शिक्षा, माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के सरकारी और सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की भारी कमी है। सबसे अधिक माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधीन शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी है।
विज्ञापन

इस बार शासन ने सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने और शिक्षा का स्तर बरकरार रखने के लिए संविदा पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को तैनात करने का निर्णय लिया है। इसके तहत माध्यमिक शिक्षा परिषद के सेवानिवृत्त शिक्षकों से आवेदन मांगे थे। इसके चलते जिले से 170 सेवानिवृत्त शिक्षकों ने आवेदन किया था। जब आवेदन करने वालों के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई तो मात्र 35 सेवानिवृत्त शिक्षक ही पात्र पाए गए। अब इन शिक्षकों की जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से सूची शासन को भेजने की तैयारी की जा रही है। शासन से आदेश मिलते ही इन सेवानिवृत्त शिक्षकों को राजकीय विद्यालयों में तैनात कर दिया जाएगा। एडीआइओएस डॉ. पूरन सिंह का कहना है कि जिन 35 सेवानिवृत्त शिक्षकों का चयन संविदा के लिए चयन किया गया है। उनकी सूची शासन ने मांगी है और भेजने की तैयारी कर ली है। शासन से आदेश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही शासन और परिषद को पहले ही अवगत करवाया जा चुका है कि जिले में कितने शिक्षकों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें