फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल और सफाई व्यवस्था टप करने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल व सफाई व्यवस्था ठप करने की दी चेतावनी
विज्ञापन

- नगर पालिका अफसरों पर दर्ज रिपोर्ट वापस न होने पर पालिका कर्मचारी करेंगे हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। नगर पालिका अफसरों द्वारा अवैध गेट के निर्माण को तोड़ने का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। अतिक्रमण हटाने के विरोध पर पालिका अफसरों पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट को लेकर पालिका की टीम पांच मई से शहर में पेयजल सप्लाई और सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

24 अप्रैल को नगर के मोहल्ला निशिकांत एंक्लेव में एक गली पर अवैध रूप से लगाए जा रहे गेट की शिकायत पर नगर पालिका टीम अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए गई थी। अफसरों का आरोप है कि मौके पर लोगों ने इसका विरोध करते हुए अफसरों के साथ अभद्रता की और बाद में दफ्तर में घुसकर मारपीट भी की। जिसके चलते नगर पालिका अफसरों ने लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद लोगों ने भी पालिका अफसरों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अफसरों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद अब नगर पालिका अधिकारियों-कर्मचारियों में रोष है। पालिका अधिकारियों-कर्मचारियों ने लोगों द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट वापस न लेने पर पांच मई से शहर की पेयजल और सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी है। राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष कुशलपाल सिंह ने बताया कि अगर शासन द्वारा दर्ज की गई रिपोर्ट वापस नहीं ली गई तो पांच मई को हड़ताल की पालिका के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें